21 मार्च 2023 - 10:04
राष्ट्र के नाम नौरोज़ के संदेश में ईरानी राष्ट्रपति ने की अपनी सरकार के लक्ष्यों की घोषणा

ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी का कहना है कि ईरानी कैलेंडर के नए साल 1402 में उनकी सरकार का मुख्य लक्ष्य मंहगाई पर क़ाबू पाना और अर्थव्यवस्था को स्थिर रखना है।

ईरानी नव वर्ष पर कि जो पवित्र रमज़ान के साथ शुरू हो रहा है, राष्ट्र के नाम नौरोज़ के अपने संदेश में राष्ट्रपति रईसी ने कहाः वर्ष 1401 में बहुत सी घटनाएं घटीं, कुछ घटनाएं खट्टी थीं तो कुछ मीठी, उतार-चढ़ाव वाली दोनों तरह की घटनाएं घटीं, लेकिन अगर हम इसे एक जुमले में बयान करना चाहें तो कहेंगे कि पिछला साल, ईरानी राष्ट्र की वीरता और निर्णायक क्षेत्रों में इसकी प्रतिभा के उजागर होने का वर्ष था।

ईरानी राष्ट्रपति का कहना था कि मैं अपने ईरानी प्रिय नागरिकों को आश्वासन देता हूं कि नए साल में सरकार में आपके सेवक, लोगों की माली हालत सुधारने, भ्रष्टाचार से मुक़ाबला करने, उत्पादन बढ़ाने और नौकरियां पैदा करने जैसे वादों को पूरा करने के लिए रात दिन एक कर देंगे।

पड़ोसी देशों के साथ सहयोग और अच्छे संबंधों पर आधारित ईरान की विदेश नीति के बारे में उन्होंने कहाः बीते साल में इस नीति का फल आना शुरू हुआ और हमने इसी कार्यक्रम के तहत प्रयास शुरू कर दिए थे, जिसका नतीजा लोगों के सामने आने लगा।

राष्ट्रपति रईसी का कहना था कि क्षेत्र में ईरान की स्थिति, एक रणनीतिक और अनोखी स्थिति है।

उन्होंने कहा कि नई वैश्विक व्यवस्था में शक्ति का संतुलन, एशिया महाद्वीप की ओर झुक रहा है और अमरीका का वर्चस्व कमज़ोर पड़ रहा है। msm

342/